Thursday, March 5Welcome to hindipatrika.in

Author: Mukesh Chakarwarti

PAK पर कहर बनकर टूटे युवराज, 32 गेंदों में ठोंके 53 रन

PAK पर कहर बनकर टूटे युवराज, 32 गेंदों में ठोंके 53 रन

क्रिकेट, मुख्य
  भारत और पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी जो की एजबेस्टन में खेले जा रहे, भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में हल्की बूंदाबांदी के बाद युवराज सिंह के बल्ले से खूब रन बरसे. युवराज सिंह ने 32 गेंदों में 53 रन बनाये, सब बल्लेबाजों में युवराज ने सबसे तेज फिफ्टी जड़ी | दिलचस्प बात ये है कि मैच में बैंटिंग करने उतरे पांच भारतीय खिलाड़ियों में से चार ने अर्धशतक जड़े. शिखर धवन (68), रोहित शर्मा (91), विराट कोहली (नाबाद 81) और युवराज सिंह (53) ने पचासा जड़ा. हालांकि इन चारों बल्लेबाजों में युवराज ने सबसे तेज फिफ्टी जड़ी. |
बिहार का इस साल का टॉपर भी फर्जी है क्या?

बिहार का इस साल का टॉपर भी फर्जी है क्या?

देश, मुख्य
a सरदार खान जब पहली बार नज़र आता है तो बिना बाल की खोपड़ी लिए, गमछा डाले, जीप की टेक लिए सरदार खान चिल्ला रहा था, “गिरिडीह…गिरिडीह…गिरिडीह…झरिया, धनबाद, वसेपुर…!!!” वो सवारी भर रहा था. पहले गिरिडीह फिर झरिया और फिर पड़ता है वसेपुर. उस वक़्त ये सब कुछ बिहार में था. अब सब कुछ झारखंड में है. सरदार खान की बदौलत खूनी इमेज पाए इन इलाकों में से एक गिरिडीह का बल्ब तब जला जब यहां के सरिया गांव में रहने वाले गणेश कुमार ने आर्ट्स साइड में बिहार बोर्ड टॉप कर दिया. गणेश कुमार ने म्यूज़िक में 83 मार्क्स और हिंदी में 92 मार्क्स स्कोर किये. हुआ ये है कि इस खबर में थोड़ा-थोड़ा शक हो रहा है. अताउल्लाह खान आंखें बंद किये किये गाते थे कि ‘इश्क़ में हम तुम्हें क्या बताएं, किस कदर चोट खाए हुए हैं…’ वही हाल यहां भी है. पिछले साल ‘प्रॉडिगल साइंस’ की बदौलत ऐसी चोट लगी है कि अब बिहार और टॉप, ये दो शब्द एक ही वाक्य मे
मोहनियाँ थान , जिला कैमूर (भबुआ) के ग्राम पिपरिया में महायज्ञ का आयोज़न

मोहनियाँ थान , जिला कैमूर (भबुआ) के ग्राम पिपरिया में महायज्ञ का आयोज़न

  गॉंव (village) पिपरिया, थान मोहनियाँ, जिला कैमूर (भबुआ), बिहार में माहायज्ञ का आयोज़न किया गया है! दिनांक 13 मई 2017 से 19 मई 2017 तक...
कोलकाता में होगा फीफा अंडर-17 विश्वकप का फाइनल

कोलकाता में होगा फीफा अंडर-17 विश्वकप का फाइनल

खेल
कोलकाता में अंडर-17 फीफा विश्वकप का फाइनल मुकाबला 28 अक्तूबर को खेला जाएगा। नवी मुंबई और गुवाहाटी में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। भारत इस टूर्नामेंट की पहली बार मेजबानी कर रहा है। फीफा के इवेंट्स प्रमुख जैमी यार्जा के नेतृत्व वाले आठ सदस्यीय दल के सात दिन के भारत दौरे के बाद यह घोषणा की गई। इस दल ने छह मेजबान शहरों कोलकाता, नई दिल्ली, गुवाहाटी, मड़गांव कोच्चि और नवी मुंबई का दौरा किया। छह से 28 अक्तूबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट में तीसरे स्थान का प्लेऑफ मुकाबला, राउंड ऑफ 16 का एक मुकाबला और एक क्वार्टरफाइनल भी कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीडांगन में खेला जाएगा। इसके अलावा ग्रुप-एफ के छह मैच भी 85 हजार दर्शक क्षमता वाले इस साल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित होंगे। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और गुवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक्स स्टेडियम में द
जिस खिलाड़ी को मुंबई ने नकारा, उसी ने क्वालीफायर में पछाड़ा

जिस खिलाड़ी को मुंबई ने नकारा, उसी ने क्वालीफायर में पछाड़ा

खेल
राइजिंग पुणे सुपरजायंट मंगलवार को मुंबई इंडियंस को मात देकर पहली बार फाइनल में पहुंचने में सफल हुई। पुणे के शानदार प्रदर्शन में 17 वर्षीय युवा गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर की अहम भूमिका रही। वाशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी कर मुंबई की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। सुंदर ने 16 रन देकर मुंबई के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। सुंदर को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। सुंदर रोहित शर्मा, केरन पोलार्ड और अबाती रायडू जैसे दिग्गजों को अपनी फिरकी में फांसकर पवेलियन वापस भेजा और पुणे को फाइनल में पहुंचा दिया। टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन के चोटिल होने के बाद पुणे सुपरजायंट ने उनके विकल्प की तलाश शुरू की। अंततः टीम मैनेजमेंट की खोज तमिलनाडु में ही आकर खत्म हुई। अश्विन की जगह तमिलनाडु के 17 वर्षीय युवा ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर अश्विन की जगह टीम में शामिल किया गया। सुंदर स
SRHvsKKR: बड़ी टक्कर में 128 रन बनाकर पस्त हुए हैदराबाद के बल्लेबाज़

SRHvsKKR: बड़ी टक्कर में 128 रन बनाकर पस्त हुए हैदराबाद के बल्लेबाज़

क्रिकेट, खेल
बेंगलुरू: दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने इलिमिनेटर मैच चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों को शुरू से अंत तक बांधे रखा और महज़ 128 रन बनाने दिए. एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में कोलकाता के गेंदबाजों ने डेविड वार्नर की आगुआई वाले बल्लेबाजी आक्रमण को निर्धारित 20 ओवरों में 128 रनों से आगे नहीं जाने दिया. हैदराबाद ने इस स्कोर तक पहुंचने के लिए अपने सात विकेट खोए. कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को सही ठहराया और सटीक लाइन लेंग्थ के साथ हैदराबाद के बल्लेबाजों को हाथ नहीं खोलने दिए. वार्नर और शिखर धवन (11) की सलामी जोड़ी 4.2 ओवरों में सिर्फ 25 रन ही जोड़ सकी थी कि उमेश यादव ने धवन को विकेट के पीछे रॉबिन उथप्पा के हाथों कैच करा हैदराबाद को पहला झटका दिया. वार्नर क
स्‍टीफन हॉकिंग की चेतावनी- Alien (एलियन) के सिग्‍नल को जवाब ना दें, दुनिया के लिए होगा खतरनाक

स्‍टीफन हॉकिंग की चेतावनी- Alien (एलियन) के सिग्‍नल को जवाब ना दें, दुनिया के लिए होगा खतरनाक

टेक्नोलॉजी, दुनिया, मुख्य
प्रसिद्ध ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी ( Physicist ) Stephen Hawking (स्टीफन हॉकिंग) ने चेतावनी दी है कि दुनिया को एलियन सभ्यता से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे हमसे ताकतवर होेंगे और वे हमें बै‍क्‍टरीया से ज्‍यादा कुछ नहीं समझेंगे। उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि हमें किसी भी एलियन सभ्यता खासकर वैसी सभ्यता जो तकनीकी रूप से इंसानों से अधिक उन्नत हो, उनसे बचना होगा। हॉकिंग ने एक नई ऑनलाइन फिल्म में कहा कि किसी भी अधिक उन्नत सभ्यता से हमारे संपर्क की स्थिति में कुछ वैसा ही हो सकता है जब मूल अमेरिकियों ने पहली बार क्रिस्टोफर कोलंबस को देखा और चीजें बहुत अच्छी नहीं रही। हॉकिंग ने कहा, ”एक दिन हो सकता है हमें ग्लिज सी 832 जैसे ग्रह से सिग्‍नल मिल जाए। लेकिन हमें जवाब देने से बचना चाहिए। वे ज्‍यादा ताकतवर होंगे और हमें बै‍क्‍टरीया से ज्‍यादा कुछ नहीं समझेंगे। आपको बता दें कि पहली बार नहीं है जब