Thursday, March 28Welcome to hindipatrika.in

पालक बैंगन की सब्जी कैसे बनाये | How to Make Palak Baigan Recipe

Palak Baigan Recipe

पालक बैंगन बिलकुल इंडियन रेसिपी है इस सब्जी में प्याज-टमाटर को भूनकर बैंगन, पालक और आलू डाला जाता है और फिर इसे अच्छे तरह से मसालों के साथ से पाकाया जाता है | आइये हम जानते है की कैसे बनाये केवल 30 मिनट में | यह बिलकुल मील टाइप वेज है | आइये हम जानते है की 2 – 4 लोगों के लिए कैसे बनाया जाए |

आवश्यक सामग्री :-

– हरी पालक 250 -300 ग्राम (बारीक काट लें )
– दो बैंगन ( छोटे टुकड़ों में कटे हुए )
– दो एक आलू ( छोटे टुकड़ों में कटा हुआ )
– दो लाल टमाटर (बारीक कटा हुआ)
– लहसुन का पाँच- छे कलियां (बिलकुल बारीक कटी हुई )
– दो प्याज (बारीक कटे हुए)
– 1/2 ( आधा ) छोटा चम्मच हल्दी पाउडर |
– 1/2 ( आधा ) छोटा चम्मच धनिया पाउडर |
– दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) |
– दो बड़ा चम्मच तेल |
– आवश्कता अनुसार चुटकीभर हींग लें |
– और नमक स्वादानुसार लें |

बनाने की विधि:-

– मीडियम आंच पर पहले कड़ाही में तेल गरम होने के लिए रखें |
– तेल गरम होने के बाद इसमें लहसुन डालकर अच्छी तरह से भुन कर सुनहरा कर लें |
– लहसुन भूनने के सुनहरा हो जाए तो इसमे हींग और प्याज डालकर सुनहरा होने तक चलाते रहें |
– उसके बाद प्याज भुन जाए तो हरी मिर्च और टमाटर डालकर धीमी आंच पर 3 से 4 मिनट तक भून लें |
– जब हरी मिर्च और टमाटर भून जाए तो इसमें बैंगन और आलू डालकर अच्छे से मिला लें और 5 – 6 मिनट तक ढककर रखे |
– 5 – 6 मिनट के बाद पालक डालकर अच्छे से मिला लें और दोबारा मीडियम आंच 4 – 5 मिनट के लिए अच्छी से ढककर पकाएं |
– सब्जी को बीच-बीच में चलाते रहें ताकि सब्जी सभी तरफ अच्छे से पक जाए |
– 5 – 6 मिनट तय समय के बाद इसमें धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालकर सब्जी को गलने तक ढककर रखें |
– सब्जी को बीच-बीच में चनाला ना भूलें |
– जब सब्जी पूरी तरह से गल जाए तब आंच बंद कर दें |
– अब आप की पालक बैंगन की सब्जी बन कर तैयार है, इसे आप एक बर्तन में निकालकर गर्मागरम सर्व कर सकते है |

जाने कुछ और भी :-  निचे दिए हुए पकवान को भी आप देख सकते है |

मटर के पराठे कैसे बनाये | How to Make Matar (Peas ) Paratha Recipe मटर के पराठे कैसे बनाये ? 

दही का पराठा कैसे बनाये ?

 प्रोटीन से भरी मिक्स आटे की रोटी कैसे बनायें ?

सरसों का साग कैसे बनाये ?

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap