देश के सबसे बड़े रॉकेट जीएसएलवी-मार्क 3 का सफल प्रक्षेपण 5 जून को किया गया , इसकी सफलता के साथ ही भारत ने अंतरिक्ष में बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है.| तीन टन से ज्यादा वजनी जीसैट-19 उपग्रह भारत में बना और प्रक्षेपित होने वाला सबसे भारी उपग्रह है |
- जीएसएलवी एमके-तृतीय देश का पहला ऐसा उपग्रह है जो तेज स्पीड वाली इंटरनेट सेवाएं मुहैया करने के साथ दूर स्थानों को जोड़ने में सक्षम है, जहाँ फाइबर ऑप्टिक इंटरनेट नहीं पहुंच पा रहा है |
- जीसैट-19 को पहली बार स्वदेश निर्मित लीथियम आयन बैटरियों से संचालित किया जा रहा है.
- अब तक 2300 किलोग्राम से अधिक वजन के संचार उपग्रहों के लिए इसरो को विदेशी लांचरों पर निर्भर करना पड़ता था.
- इस रॉकेट की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि रॉकेट के मुख्य व सबसे बड़े क्रायोजेनिक इंजन को इसरो के वैज्ञानिकों ने भारत में ही विकसित किया.
- यह रॉकेट 640 टन वजनी और 43.43 मीटर
इसरो ने अपने सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 का सफल प्रक्षेपण किया है. जीएसएलवी (GSLV) मार्क-3 ने अपने साथ संचार उपग्रह जीसैट-19 को लेकर उड़ान भरी. जीएसएलवी एमके थ्री भारत का सबसे भारी रॉकेट है. जीएसएलवी एमके-थ्री का प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से सोमवार 5 जून को शाम 5.28 बजे किया गया |
इसरो अध्यक्ष एस एस किरण कुमार ने बताया कि ये मिशन बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह अब तक का सबसे भारी रॉकेट और उपग्रह है अब तक 2300 किलोग्राम से अधिक वजन के संचार उपग्रहों के लिए इसरो को विदेशी लॉन्चरों पर निर्भर रहना पड़ता था. उन्होंने बताया कि जीएसएलवी एमके थ्री-डी 4000 किलो तक के पेलोड को उठाकर जीटीओ और 10 हजार किलो तक के पेलोड को पृथ्वी की निचली कक्षा में पहुंचाने में सक्षम है.
इनके प्रक्षेपण के साथ ही डिजिटल भारत को मजबूती मिलेगी. साथ ही ऐसी इंटरनेट सेवाएं मिलेगी जैसे पहले कभी नहीं
भारत - पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी के चौथे मैच में भारत ने पाकिस्तान को 124 रन से हरा दिया. भारत के 289 रन का टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 33.4 ओवर में 164 रन ही बना सकी. जिसके बाद भारत ने ये मैच जीत लिया. भारत की ओर रवींद्र जडेजा ने 2/43 तो उमेश यादव ने 3/30 विकेट और हार्दिक पंड्या ने भी 2/43 विकेट लिए. भुवनेश्वर को 1/23 विकेट मिला.
इससे पहले भारत ने 48 ओवर में 319/3 रन बनाए थे. भारत के तरह से पहले बैटिंग करने शिखर धवन और रोहित शर्मा ने शानदार शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 147 बॉल पर 136 रन की पार्टनरशिप की.भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 91, विराट कोहली ने 81*, शिखर धवन ने 68 और युवराज सिंह ने 53 रन की इनिंग खेली.हार्दिक पंड्या ने केवल 6 बॉल की अपनी इनिंग में ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 20* रन बनाए.
इस टूर्नामेंट की 19 साल की हिस्ट्री में भारत की ये सबसे बड़ी जीत है.
भारत और पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी जो की एजबेस्टन में खेले जा रहे, भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में हल्की बूंदाबांदी के बाद युवराज सिंह के बल्ले से खूब रन बरसे. युवराज सिंह ने 32 गेंदों में 53 रन बनाये, सब बल्लेबाजों में युवराज ने सबसे तेज फिफ्टी जड़ी |
दिलचस्प बात ये है कि मैच में बैंटिंग करने उतरे पांच भारतीय खिलाड़ियों में से चार ने अर्धशतक जड़े. शिखर धवन (68), रोहित शर्मा (91), विराट कोहली (नाबाद 81) और युवराज सिंह (53) ने पचासा जड़ा. हालांकि इन चारों बल्लेबाजों में युवराज ने सबसे तेज फिफ्टी जड़ी. |
a
सरदार खान जब पहली बार नज़र आता है तो बिना बाल की खोपड़ी लिए, गमछा डाले, जीप की टेक लिए सरदार खान चिल्ला रहा था, “गिरिडीह…गिरिडीह…गिरिडीह…झरिया, धनबाद, वसेपुर…!!!” वो सवारी भर रहा था. पहले गिरिडीह फिर झरिया और फिर पड़ता है वसेपुर. उस वक़्त ये सब कुछ बिहार में था. अब सब कुछ झारखंड में है. सरदार खान की बदौलत खूनी इमेज पाए इन इलाकों में से एक गिरिडीह का बल्ब तब जला जब यहां के सरिया गांव में रहने वाले गणेश कुमार ने आर्ट्स साइड में बिहार बोर्ड टॉप कर दिया. गणेश कुमार ने म्यूज़िक में 83 मार्क्स और हिंदी में 92 मार्क्स स्कोर किये.
हुआ ये है कि इस खबर में थोड़ा-थोड़ा शक हो रहा है. अताउल्लाह खान आंखें बंद किये किये गाते थे कि ‘इश्क़ में हम तुम्हें क्या बताएं, किस कदर चोट खाए हुए हैं…’ वही हाल यहां भी है. पिछले साल ‘प्रॉडिगल साइंस’ की बदौलत ऐसी चोट लगी है कि अब बिहार और टॉप, ये दो शब्द एक ही वाक्य मे