Saturday, July 27Welcome to hindipatrika.in

विख्यात क्लासिकल सिंगर किशोरी अमोनकर का 84 साल की उम्र में निधन, कई फिल्मों में गाया

मुंबई. विख्यात सिंगर किशोरी अमोनकर का 84 साल की उम्र में मुंबई स्थित अपने घर में निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रही थीं। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़णवीस और गवर्नर सी विद्यासागर राव ने उनके निधन पर दुख जताया है।

– किशोरी अमोनकर का जन्म 10 अप्रैल, 1932 को हुआ था। हिंदुस्तानी क्लासिकल म्यूजिक में वे एक जाना-माना नाम थीं।
– किशोरी अमोनकर का ताल्लुक जयपुर घराने से था। बता दें किसी घराने से निकले संगीतकार अपनी खास स्टाइल के लिए जाने जाते हैं।
– किशोरी अमोनकर की मां मोगुबाई कुर्दीकर भी मशहूर गायिका थीं। संगीत की बारीकियां अपनी मां से ही सीखीं। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी एक अलग शैली विकसित की।
– किशोरी ने संगीत के प्राचीन भारतीय ग्रंथों की काफी स्टडी की थी। इसके चलते संगीत को लेकर उनकी समझ काफी गहरी थी।
– उनकी पहचान पारंपरिक रागों में खयाल गायकी के लिए थी। लेकिन उन्होंने ठुमरी, भजन और फिल्मों में भी गाया।

कई पुरस्कारों से नवाजा गया
– संगीत के क्षेत्र में कॉन्ट्रीब्यूशन के लिए किशोरी अमोनकर को 1987 में पद्म भूषण और 2002 में पद्म विभूषण अवॉर्ड से नवाजा गया।
– किशोरी अमोनकर को 2010 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी का फैलो चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap