इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2017 का खिताब जीतकर चौथी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है. इस खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 228 रन बनाए और भारत को 229 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 48.4 ओवर में 219 रन ही बना पाई....
भारत और पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी जो की एजबेस्टन में खेले जा रहे, भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में हल्की बूंदाबांदी के बाद युवराज सिंह के बल्ले से खूब रन बरसे. युवराज सिंह ने 32 गेंदों में 53 रन बनाये, सब बल्लेबाजों में युवराज ने सबसे तेज फिफ्टी जड़ी |
दिलचस्प बात ये है कि मैच में बैंटिंग करने उतरे पांच भारतीय खिलाड़ियों में से चार ने अर्धशतक जड़े. शिखर धवन (68), रोहित शर्मा (91), विराट कोहली (नाबाद 81) और युवराज सिंह (53) ने पचासा जड़ा. हालांकि इन चारों बल्लेबाजों में युवराज ने सबसे तेज फिफ्टी जड़ी. |
कोलकाता में अंडर-17 फीफा विश्वकप का फाइनल मुकाबला 28 अक्तूबर को खेला जाएगा। नवी मुंबई और गुवाहाटी में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। भारत इस टूर्नामेंट की पहली बार मेजबानी कर रहा है।
फीफा के इवेंट्स प्रमुख जैमी यार्जा के नेतृत्व वाले आठ सदस्यीय दल के सात दिन के भारत दौरे के बाद यह घोषणा की गई। इस दल ने छह मेजबान शहरों कोलकाता, नई दिल्ली, गुवाहाटी, मड़गांव कोच्चि और नवी मुंबई का दौरा किया।
छह से 28 अक्तूबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट में तीसरे स्थान का प्लेऑफ मुकाबला, राउंड ऑफ 16 का एक मुकाबला और एक क्वार्टरफाइनल भी कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीडांगन में खेला जाएगा। इसके अलावा ग्रुप-एफ के छह मैच भी 85 हजार दर्शक क्षमता वाले इस साल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित होंगे।
नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और गुवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक्स स्टेडियम में द
राइजिंग पुणे सुपरजायंट मंगलवार को मुंबई इंडियंस को मात देकर पहली बार फाइनल में पहुंचने में सफल हुई। पुणे के शानदार प्रदर्शन में 17 वर्षीय युवा गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर की अहम भूमिका रही। वाशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी कर मुंबई की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। सुंदर ने 16 रन देकर मुंबई के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। सुंदर को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। सुंदर रोहित शर्मा, केरन पोलार्ड और अबाती रायडू जैसे दिग्गजों को अपनी फिरकी में फांसकर पवेलियन वापस भेजा और पुणे को फाइनल में पहुंचा दिया।
टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन के चोटिल होने के बाद पुणे सुपरजायंट ने उनके विकल्प की तलाश शुरू की। अंततः टीम मैनेजमेंट की खोज तमिलनाडु में ही आकर खत्म हुई। अश्विन की जगह तमिलनाडु के 17 वर्षीय युवा ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर अश्विन की जगह टीम में शामिल किया गया। सुंदर स
बेंगलुरू: दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने इलिमिनेटर मैच चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों को शुरू से अंत तक बांधे रखा और महज़ 128 रन बनाने दिए. एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में कोलकाता के गेंदबाजों ने डेविड वार्नर की आगुआई वाले बल्लेबाजी आक्रमण को निर्धारित 20 ओवरों में 128 रनों से आगे नहीं जाने दिया. हैदराबाद ने इस स्कोर तक पहुंचने के लिए अपने सात विकेट खोए.
कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को सही ठहराया और सटीक लाइन लेंग्थ के साथ हैदराबाद के बल्लेबाजों को हाथ नहीं खोलने दिए.
वार्नर और शिखर धवन (11) की सलामी जोड़ी 4.2 ओवरों में सिर्फ 25 रन ही जोड़ सकी थी कि उमेश यादव ने धवन को विकेट के पीछे रॉबिन उथप्पा के हाथों कैच करा हैदराबाद को पहला झटका दिया.
वार्नर क
विदर्भ रणजी ट्रॉफी टीम के पूर्व खिलाड़ी अमोल जिचकर ने आज कथित रूप से अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। अड़तीस वर्षीय अमोल सिविल लाइंस स्थित घर में अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहते थे। सीताबुलडी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अमोल को सुबह पांच बजे छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया।
अधिकारी ने कहा कि हो सकता है कि उन्होंने यह कदम वित्तीय संकट के कारण उठाया हो, हालांकि वहां सुसाइड नोट नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। विदर्भ क्रिकेट संघ के अधिकारी ने कहा कि अमोल ने 1998 से 2002 तक विदर्भ टीम के लिये रणजी ट्राफी मैच खेले थे। उन्होंने छह प्रथम श्रेणी मैचों में विदर्भ का प्रतिनिधित्व किया था।
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने IPL-10 के 27 वें मैच में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 82 रन से हरा दिया। इस मैच में विराट की कप्तानी वाली बेंगलुरु की टीम केवल 49 रन पर सिमट गई। विराट कोहल खुद भी पहली ही बॉल पर बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद वे काफी नाराज दिखे और अपना गुस्सा सरेआम जाहिर भी किया। किस बात पर नाराज थे विराट
- विराट बेंगलुरु की इनिंग में पहले ओवर में चौथी बॉल पर ही आउट हो गए। नाइल की बॉल पर मनीष पांडेय ने स्लिप में विराट कोहल का कैच ले लिया।
- वापस लौटते वक्त विराट कोहल के चेहरे पर गुस्सा साफ दिख रहा था। डगआउट में पहुंचते ही उन्होंने बैट, हेल्मेट और ग्लव्स को जमीन पर फेंक दिया।
- विराट कोहल ने इसके बाद गुस्से में इशारा करके एक मैच ऑफिशियल को अपने पास बुलाया और भड़कते हुए उनसे किसी बात की शिकायत की। दरअसल इस दौरान विराट कोहल बार-बार साइड स्क्रीन की ओर इ
बैंगलोर ने दिल्ली दिल्ली को 15 रन से मात देकर दसवें सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी निर्धारित 20 ओवर में केदार जाधव के शानदार अर्धशतक की बदौलत केवल 157 रन बना सकी थी।
बैंगलोर द्वारा जीत के लिए दिए 158 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली डेयर डेविल्स ने सधी हुई शुरुआत करते हुए 4 ओवर में 32 रन बनाए। लेकिन अगले ओवर में मिल्स ने आदित्य तारे को बोल्ड कर बैंगलोर को पहली सफलता दिलाई।
आखिरी दो ओवर में जीते के लिए 21 रन की जरूरत थी। 19 वें ओवर में कप्तान वाटसन ने केवल 2 रन देकर बैंगलोर को मैच में वापसी करा दी। आखिरी ओवर में जीत के लिए दिल्ली को 19 रन की जरूरत थी। पवन नेगी 20 वें ओवर की पहली ही गेंद पर पंत को बोल्ड कर बैंगलोर की जीत सुनिश्चित कर दी। अंत में दिल्ली को 15 रन से हार का सामना करना पड़ा। केदार जाधव को उनकी शानदार पारी के लिए