Saturday, July 27Welcome to hindipatrika.in

यदि आप का हिमाचल घूमने का प्लान बना रहें है तो इन 10 बेहद खूबसूरत जगहों पर जरूर जाएं

हिमाचल एक बहुत ही खुबसूरत जगह  है जहाँ पर आप अपने छुट्टी के दिन में घूम सकते है | मई में गर्मी की छुट्टियां शुरू होती है जब की सबसे अधिक गर्मी  मई और जून में होती है इस चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए आप हिमाचल  की खुबसूरत वादियों की सैर कर सकते है क्यों की इस चिलचिलाती गर्मी  में हिमाचल से बेहतर और क्या हो सकता है | यदी आप इस  चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत पाना चाहते हैं तो आप अपने परिवार के साथ कुछ खुशनुमा पल बिता सकते है | बहुत लोग यहाँ पहले भी जा चुके होंगे लेकिन आप चाहें तो  हिमाचल  की लिक से हटके और भी जगह है जो कम भीड़भाड़ कम और ज्यादा  सुकून भरा जगह भी है जिसका आप भरपूर आनंद ले सकते है |

  1. शोजा -> अगर मै आप से ये कहूँ की आपने कभी बादलों और पहाड़ो को एक साथ देखा है बेहद करीब से, यदि आप के पास जबाब नहीं है तो आप तो आप शोजा जरूर जाएँ, इसके साथ आप को यहाँ पर हरे भरे पेड़,  झरने, पहाड़ और बादल  इस जगह की खूबसूरती को चार चाँद लगते है| यदि आप प्रकृति को नजदीक से महसूस करना चाहते है तो शोजा जरूर जाइए | क्यों की यहाँ प्राकृत अपस में क्रीडा करती है |शोजा
  2. बैरल -> बैरल एक बेहद खूबसूरत जगह जो की शिमला से 4 घंटे की दूरी पर है | बैरल में बने  पारम्परिक घर जो इस स्थान की खूबसूरती में चार-चांद लगाते हैं | इन घरों की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां निचले तल पर पालतू जानवर रहते हैं और ऊपरी तल में लोग रहते हैं | इस खुबसूरत नज़ारे को देख आप बेहद आनंदित हो सकते है |बैरल-शिमला
  3. पब्बर घाटी -> यह घटी प्रकृति सुन्दरता से भरी हुयी है यहाँ प्रकृति सुन्दरता का लुत्फ उठाने के साथ-साथ आप और भी बहुत कुछ कर सकते हैं | आप पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग,  साईक्लिंग, कैम्पिंग जैसी कई मजेदार चीजों का आनंद ले सकते हैं |
  4. अंद्रेटा गांव -> हिमाचल के मशहूर चाय के बागानों से पास बसा अंद्रेटा गांव जो की आपकी छुट्टियां बिताने के लिए अच्छा जगह है | सोर – गुल और चकाचौंध से भरा शहर से काफी शांत है जगह है, जहाँ मिट्टी के बर्तन बनाने का काम ज्यादा होता है, जो अपने आप में खूबसूरती पर चार चाँद लगा देता है | जो देखते ही बनता है |अंद्रेटा
  5. लांगजा-> लांगजा एक ऐसा जगह जो तिब्बत और भारत के बीच कटोरी के आकार में बसा इलाका है , यहां पर भगवन बुद्ध की 1000 साल पुरानी प्रतिमा है जो बेहत ही खुबसूरत है  इसके साथ ही प्रकृति का भरपूर नजारा भी यहां देखने को मिलता है |लांगजा
  6. बैरोट-> बैरोट एक ऐसा जगह जहाँ झील और झरने इसकी खूबसूरती में चार-चांद लगते हैं | यह  हिमाचल के लिए किसी खजाने से कम नहीं है | यहाँ इन झील और झरनों पर जब सूरज की किरणें पड़ती है जो इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है | प्राकृतिक से भरपूर ये जगह अपने आप में बहुत कुछ कह जाता है |बैरोट
  7. खज्जियार -> सायद आप खज्जियार  के बारे में नहीं जानते होंगे लेकिन आप जान ले की इसे भारत का छोटा स्विटजरलैंड कहा जाता है | यदि आप प्राकृतिक  के प्रेमी है तो और शांति के पुजारी है तो इस  खूबसूरती प्राकृतिक को देखना ना भूलें | यदि आप बेस्ट रोमांटिक  की बात करे तो खज्जियार से बेहतर जगह आपको नहीं मिलेगी |खज्जियार
  8. चिटकुल > चिटकुल एक छोटा सा गावं है जो की इंडो-चाईना बॉर्डर के पास मौजूद है | यहां की सबसे बड़ी खासियत है की यहां  का  वातावरण साफ  है और पहाड़ों से आती ठंडी-ठंडी हवा काफी सुकून देती है जो चिलचिलाती गर्मी  से तुरंत निजाद पा सकते है | यहां की सबसे बड़ी खासियत एक और है की यहाँ के घर लकड़ियों से बने होते हैं जिनका आकार किसी मंदिर जैसा होता है | चिटकुल को लोग आलू के लिए भी काफी मशहूर मानते है |चिटकुल
  9. रक्षम गांव ->  रक्षम सुनाने में अपने आप में अलग नाम जो की बहुत सारे खासियत को अपने आप में समेटा हुवा है | रक्षम जो की चिटकुल और शांगला के बीच स्थित बेहद खूबसूरत छोटा सा गांव है | यहां की अलग ही खासियत है, यहां के लोग रहने के लिए घरों को पत्थरों से बनाया है | उन पत्थरों को भोग पत्थर कहते हैं | इसकी खूबसूरती अलग है है जो शब्दों में बयां नहीं की जा सकती | आप इस जगह पर जरुर जायें, सायद आप की गावं और प्रकृति दोनों का मिलन देखने को मिले |रक्षम
  10. परागपुर -> परागपुर जो बेहत खुबसूरत और इतिहास को समेटा हुवा जो की हिमाचल की कांगड़ा घाटी में स्थित है | सायद आप को पता नहीं की ये भारत का पहला ऐसा गांव है जिसे भारत की धरोहर घोषित किया गया है | यहां संस्कृति और परंपराओं, रीती रिवाजो में आज भी आप को मुगल, राजपूत, ब्रिटिश और पुर्तगाली काल की झलक देखने को मिल जाएगी | परागपुर

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap