Monday, March 16Welcome to hindipatrika.in

देश

कश्मीर में अलगाव की आग भड़काने के लिए पाकिस्तान ISI ने झोंके 800 करोड़

कश्मीर में अलगाव की आग भड़काने के लिए पाकिस्तान ISI ने झोंके 800 करोड़

देश
इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये  कहा गया है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विस इंटेलिजेंस (आईएसआई) ने घाटी में अशांति को बढ़ावा देने के लिए आसिया अंद्राबी और सईद अली शाह गिलानी सहित कुछ कश्मीरी अलगाववादी नेताओं को 800 करोड़ रुपए दिए थे | क्या कहती है आई बी की रिपोर्ट - आईबी की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विस इंटेलिजेंस (आईएसआई ) द्वारा भेजे गए पैसों का इस्तेमाल घाटी के पत्थरबाजों और पेट्रोल बम फेंकने वालों को पेमेंट करने में किया गया.
बिहार कैमूर ( भबुआ ) : एक-दूसरे को बचाने में डूबीं पांच लड़कियां, मृतकों में चार एक ही परिवार से

बिहार कैमूर ( भबुआ ) : एक-दूसरे को बचाने में डूबीं पांच लड़कियां, मृतकों में चार एक ही परिवार से

देश
बिहार के कैमूर  ( भबुआ ) में सोमवार को एक  दर्दनाक हादसा हुआ जिसमे कपड़ा धोने तालाब पर गईं पांच लड़कियां वहां डूब गईं। मृतकों में चार लड़कियां एक ही परिवार की थीं कैमूर( भबुआ ) । बिहार के कैमूर ( भबुआ ) में एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमे jकपड़ा धोकर गुजारा करने वाले एक परिवार की चार लड़कियों सहित पांच की तालाब में डूबने से मौत हो गई । यह घटना नुआंव थाना क्षेत्र के बड्ढ़ा गांव के तालाब में सोमवार को दोपहर हुई। जानकारी के अनुसार लड़कियां तालाब में कपड़ा धोने गई थीं। तीन घंटे बाद भी लड़कियां घर नहीं लौटी तो परिजन तालाब पर पहुंचे। परिजनों को तालाब के किनारे सिर्फ कपड़े मिले। आवाज लगाने के बाद भी जब लड़कियों का जवाब नहीं मिला तो उन्‍होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों ने जब तालाब में तलाशी की तो एक-एक कर सभी के शव बरामद किए गए। तालाब पुराना एवं गहरा होने के कारण पानी से लबालब है। इससे पहले भी
योगी के दरबार में फर‍ियाद लेकर पहुंची ट्रिपल तलाक पीड़‍ित महिला

योगी के दरबार में फर‍ियाद लेकर पहुंची ट्रिपल तलाक पीड़‍ित महिला

देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने आवास पर जनता दरबार लगाया. इनमें हर वर्ग के लोग थे जो कतार में अर्जी लेकर खड़े थे. इनमें ट्रिपल तलाक की पीड़िता शबरीन भी थीं. शबरीन के शौहर ने 10 दिन पहले फर्जी तरीके से उन्हें तलाक दे दिया. उनकी एक 11 महीने की बच्ची अनादिया है. वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर आईं है और उनको भरोसा है कि मुख्यमंत्री इस विषय में कार्रवाई करेंगे.
J-K: मोदी ने किया देश की सबसे लंबी सुरंग का उद्घाटन, कश्मीर को दिखाया ‘रास्ता’

J-K: मोदी ने किया देश की सबसे लंबी सुरंग का उद्घाटन, कश्मीर को दिखाया ‘रास्ता’

देश, पर्यटन
जम्मू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशिया की सबसे लंबी चेनानी-नाशरी सुरंग का उद्घाटन करने के बाद कहा कि ये केवल लंबी सुरंग नहीं है, ये सुरंग जम्मू-कश्मीर के लिए लंबी छलांग है। साथ ही पीएम मोदी ने कश्मीर के युवाओं को रास्ता दिखाया। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर चेनानी और नाशिरी के बीच हिंदुस्तान की सबसे लंबी सड़क सुरंग बनाई गई है. उद्घाटन के बाद मोदी ने खुली जीप में सुरंग का जायजा लिया. यह टनल 30 किमी की दूरी को कम करेगी, इससे रोजाना करीब 27 लाख रुपए का ईंधन बचेगा. यह सुरंग 9.2 किलोमीटर की है, जो जम्मू के उधमपुर जिले के चिनैनी इलाके से शुरू होकर रामबन जिले के नाशरी नाला तक बनाई गई है. करीब तीन सौ किलोमीटर जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर 3720 करोड़ रुपयों की लागत से चिनैनी-नाशरी सुरंग बन कर तैयार हो गई है. सुरंग के भीतर ऐसे कैमरे लगे हैं जो 360 डिग्री व्यू देते हैं. साथ ही सुरंग में मोबाइल नेटवर्क
गोवा मामले पर भड़के जेटली, कहा- कांग्रेस कुछ ज्यादा ही शिकायत करती है

गोवा मामले पर भड़के जेटली, कहा- कांग्रेस कुछ ज्यादा ही शिकायत करती है

चुनाव, देश
गोवा में जारी सियासी विवाद को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने पलटवार किया है. जेटली ने कहा कि कांग्रेस कुछ ज्यादा शिकायत करती है. गोवा में सिर्फ बीजेपी ने 21 विधायकों के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया है. कांग्रेस की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई कदम नहीं उठाया गया है, जबकि वह सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गई और लोकसभा में भी इस मामले को उठा रही है.
मामूली छात्रनेता से बने CM, कुछ ऐसा रहा पलनीस्वामी का सफर

मामूली छात्रनेता से बने CM, कुछ ऐसा रहा पलनीस्वामी का सफर

चुनाव, देश, मुख्य
चेन्नई, एक मामूली घर में जन्म और चार बार विधायक बनने के बाद ई पलनीस्वामीतमिलनाडु के मुख्यमंत्री के 29वें मुख्यमंत्री के रूप में बहुमत हासिल कर लिया है। शनिवार को विधानसभा में शक्ति परीक्षण के दौरान उनके पक्ष में 122 वोट पड़े। सिर्फ 11 पार्टी विधायकों ने उनके खिलाफ वोट डाला। बता दें कि छात्र राजनीति से शुरुआत करने वाले इस नेता ने बेहद कम समय में तमिलनाडु के कद्दावर नेताओं में अपनी जगह बना ली। मुख्यमंत्री बनने से पहले वे उनके पास राजमार्ग, लोक निर्माण और लघु बंदरगाह विभाग था। वे जयललिता की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती सरकार में भी मंत्री रहे। उनके पास उस वक्त भी यही विभाग थे। उनके पास करीब सात करोड़ रुपये की संपत्ति है।
दिल्ली CM को अदालत में पेशी से मिली छूट, ‘बीमारी’ है वजह

दिल्ली CM को अदालत में पेशी से मिली छूट, ‘बीमारी’ है वजह

देश, मुख्य
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि के एक मामले में कोर्ट ने उनकी व्यक्तिगत हाजिरी को लेकर छूट दी है। केजरीवाल इस वक्त बंगलुरू में इलाज करा रहे हैं। मानहानि के मामले में कोर्ट ने उनका पक्ष जानने के बाद 21 मार्च तक उपस्थित होने की छूट दी है। इस मामले में केजरीवाल के साथ ही भाजपा से निलंबित सांसद कीर्ति आजाद के खिलाफ दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) और चेतन चौहान ने मानहानि का मामला दायर किया है। अब उन्हें कोर्ट में 21 मार्च को पेश होने को कहा गया है। अरविंद केजरीवाल अभी इलाज के लिए बेंगलुरु में है।
अम्मा की समाधि पर भावुक हुए पलनीस्वामी, साबित किया बहुमत

अम्मा की समाधि पर भावुक हुए पलनीस्वामी, साबित किया बहुमत

देश
तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री ईके पलनीस्वामी ने शनिवार को बहुमत साबित कर लिया। विश्वासमत के खिलाफ के खिलाफ सिर्फ 11 वोट पड़े। पलानीस्वामी के पक्ष में 122 वोट पड़े। बहुमत साबित करने के बाद विधायक और मंत्रियों के साथ पलनीस्वामी मरीन बीच स्थित जयललिता के स्मारक पहुंचे। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ स्मारक पहुंचने पर सीएम भावुक हो गए। इससे पहले शनिवार सुबह बहुमत की कवायद में उन्होंने सदन में विश्वासमत प्रस्ताव रखा, लेकिन सदन में जमकर हंगामा हुआ। कार्यवाही शुरू होते ही विधायकों ने जमकर बवाल काटा। तोड़फोड़ की वजह से सदन को तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
शहाबुद्दीन ट्रेन से दिल्ली रवाना, जाएंगे तिहाड़ जेल

शहाबुद्दीन ट्रेन से दिल्ली रवाना, जाएंगे तिहाड़ जेल

देश
पटना/सीवान। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन को सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर बिहार की सीवान जेल से दिल्ली की तिहाड़ जेल भेजे जाने को लेकर शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पटना से दिल्ली ले जाया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शाम को पटना के बेउर जेल से वाहनों के काफिले के बीच सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध के साथ शहाबुद्दीन को राजेंद्र नगर टर्मिनल ले जाया गया, जहां से संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना किया गया।