Wednesday, March 4Welcome to hindipatrika.in

Author: Mukesh Chakarwarti

योगी के दरबार में फर‍ियाद लेकर पहुंची ट्रिपल तलाक पीड़‍ित महिला

योगी के दरबार में फर‍ियाद लेकर पहुंची ट्रिपल तलाक पीड़‍ित महिला

देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने आवास पर जनता दरबार लगाया. इनमें हर वर्ग के लोग थे जो कतार में अर्जी लेकर खड़े थे. इनमें ट्रिपल तलाक की पीड़िता शबरीन भी थीं. शबरीन के शौहर ने 10 दिन पहले फर्जी तरीके से उन्हें तलाक दे दिया. उनकी एक 11 महीने की बच्ची अनादिया है. वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर आईं है और उनको भरोसा है कि मुख्यमंत्री इस विषय में कार्रवाई करेंगे.
J-K: मोदी ने किया देश की सबसे लंबी सुरंग का उद्घाटन, कश्मीर को दिखाया ‘रास्ता’

J-K: मोदी ने किया देश की सबसे लंबी सुरंग का उद्घाटन, कश्मीर को दिखाया ‘रास्ता’

देश, पर्यटन
जम्मू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशिया की सबसे लंबी चेनानी-नाशरी सुरंग का उद्घाटन करने के बाद कहा कि ये केवल लंबी सुरंग नहीं है, ये सुरंग जम्मू-कश्मीर के लिए लंबी छलांग है। साथ ही पीएम मोदी ने कश्मीर के युवाओं को रास्ता दिखाया। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर चेनानी और नाशिरी के बीच हिंदुस्तान की सबसे लंबी सड़क सुरंग बनाई गई है. उद्घाटन के बाद मोदी ने खुली जीप में सुरंग का जायजा लिया. यह टनल 30 किमी की दूरी को कम करेगी, इससे रोजाना करीब 27 लाख रुपए का ईंधन बचेगा. यह सुरंग 9.2 किलोमीटर की है, जो जम्मू के उधमपुर जिले के चिनैनी इलाके से शुरू होकर रामबन जिले के नाशरी नाला तक बनाई गई है. करीब तीन सौ किलोमीटर जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर 3720 करोड़ रुपयों की लागत से चिनैनी-नाशरी सुरंग बन कर तैयार हो गई है. सुरंग के भीतर ऐसे कैमरे लगे हैं जो 360 डिग्री व्यू देते हैं. साथ ही सुरंग में मोबाइल नेटवर्क
कमर और पीठ दर्द को दूर भगाये – मरिचियासन योगासन अपनाये

कमर और पीठ दर्द को दूर भगाये – मरिचियासन योगासन अपनाये

मुख्य, योगा, योगा & प्राणायाम
आज के परिवेश में कमर और पीठ दर्द की समस्या लोगो में आम हो गयी है। ये समस्या केवल पुरुषो में नहीं बल्कि महिला और पुरुष और बच्चो में भी होती है। लेकिन पुरुष की तुलना में यह औरतो में ज्यादा देखने को मिलती है | चाहे महिला ऑफिस में काम करती हो , या फिर घर के काम करने वाली घरेलू महिला हो , इस समस्या से अधिकतर महिलाओ को दो चार होना ही पढता है | कमर दर्द होने पर ज्यादा तर महिलाये या तो दर्द सहे या तो दवाओ का सहारा ले । जब की प्राकृतिक रूप यह दोनों ही सही नहीं है । प्राकृतिक रूप से कमर दर्द को दूर करने के लिए योग का सहारा लेना चाहिए | योग के अंतर्गत आने वाला मरिचियासन कमर दर्द से तो छुटकारा दिलाता ही है जो की महिला और पुरुष दोनों के लिए यह योग का आसन फायदेमंद है । मरिचियासन की विधि, लाभ और सावधानी मरिचियासन की विधि: - यह योगासन करने से के लिए सबसे पहले चटाई बिछा ले और उस पर दोनों पैरो को आगे
पाकिस्तान: हत्या के आरोपी ईसाइयों से वकील ने कहा, ‘इस्लाम अपना लो, तो बरी करवा दूंगा’

पाकिस्तान: हत्या के आरोपी ईसाइयों से वकील ने कहा, ‘इस्लाम अपना लो, तो बरी करवा दूंगा’

दुनिया
लाहौर, आपने सुना होगा कि ज्यादातर मामलों में धर्म परिवर्तन कराने वाले को आर्थिक मदद दी जाती है, लेकिन पाकिस्तान में एक वकील ने इससे भी आगे जाकर हत्या के आरोपियों को इस्लाम कबूल करने पर सजा से बचाने का आश्वासन दे डाला। हत्या के एक मामले में अभियोजन पक्ष के वकील ने कथित तौर पर 42 आरोपी ईसाइयों से कहा कि अगर वे ईसाई धर्म छोड़कर इस्लाम अपना लें, तो वह (वकील) उन्हें बरी कराने की गारंटी दे सकता है।
मुस्लिम बहुल शिनजांग प्रांत में चीन ने दाढ़ी रखने-बुर्का पहनने पर लगाया प्रतिबंध

मुस्लिम बहुल शिनजांग प्रांत में चीन ने दाढ़ी रखने-बुर्का पहनने पर लगाया प्रतिबंध

दुनिया
चीन धार्मिक कट्टरपंथ से जूझ रहे अपने पश्चिमी प्रांत शिनजांग में स्थिति सामान्य करने और इसपर अपना नियंत्रण मजबूत करने के लिए कई तरीके अपना रहा है। इनमें से कई तरीके तो बेहद विवादास्पद हैं। मसलन, शनिवार को चीन ने कुछ नए फरमान जारी करते हुए एक फैसला यह भी सुनाया कि अब शिनजांग में कोई भी 'असामान्य' दाढ़ी नहीं रखेगा। साथ ही, कुछ यूरोपीय देशों की तर्ज पर चीन ने भी अब सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के बुर्का पहनने पर पाबंदी लगी दी है। इससे पहले चीन ने यहां रमजान के दौरान लोगों के रोजा रखने पर भी प्रतिबंध लगा दिया था।
उत्तर प्रदेश में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद अब अफसरशाही

उत्तर प्रदेश में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद अब अफसरशाही

राज्य (State)
उत्तर प्रदेश में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद अब अफसरशाही में भी इसका असर दिखने लगा है. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से चलाये जा रहे आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर से सभी पुराने ट्वीट्स को हटा दिया गया है.
यूपी CMO के ट्विटर अकाउंट से डिलीट हुए सभी ट्वीट, रावत भी हुए पूर्व CM

यूपी CMO के ट्विटर अकाउंट से डिलीट हुए सभी ट्वीट, रावत भी हुए पूर्व CM

राज्य (State)
उत्तर प्रदेश में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद अब अफसरशाही में भी इसका असर दिखने लगा है. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से चलाये जा रहे आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर से सभी पुराने ट्वीट्स को हटा दिया गया है.
हार के बाद कांग्रेस में आत्ममंथन

हार के बाद कांग्रेस में आत्ममंथन

चुनाव
यूपी में मिली करारी हार पर कांग्रेस में समीक्षा शुरू हो गई है. यूपी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उमेश पंडित का कहना है कि अगर कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ती तो निश्चित ही स्थिति बेहतर होती.
मणिपुरः कभी फुटबॉलर रहे बीरेन सिंह संभालेंगे BJP सरकार का गोल पोस्ट

मणिपुरः कभी फुटबॉलर रहे बीरेन सिंह संभालेंगे BJP सरकार का गोल पोस्ट

चुनाव
मणिपुर में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. पार्टी ने एन बीरेन सिंह को मुख्यमंत्री चुना है. बीजेपी विधायक थोंगम विश्वजीत भी इस पद के दावेदार थे पर आखिरकार बाजी बीरेन सिंह के हाथ लगी. बीरेन सिंह कभी नेशनल लेवल के फुटबॉलर भी रह चुके हैं. बता दें कि 11 मार्च को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस बहुमत नहीं पा सकी, जिसके बाद बीजेपी ने कम सीट होते हुए भी सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. राज्यपाल नजमा हेपतुल्लाह के सामने बीजेपी ने दावा किया है कि 60 सीट वाली विधानसभा में उसके पास 32 विधायकों का सपोर्ट है.
गोवा मामले पर भड़के जेटली, कहा- कांग्रेस कुछ ज्यादा ही शिकायत करती है

गोवा मामले पर भड़के जेटली, कहा- कांग्रेस कुछ ज्यादा ही शिकायत करती है

चुनाव, देश
गोवा में जारी सियासी विवाद को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने पलटवार किया है. जेटली ने कहा कि कांग्रेस कुछ ज्यादा शिकायत करती है. गोवा में सिर्फ बीजेपी ने 21 विधायकों के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया है. कांग्रेस की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई कदम नहीं उठाया गया है, जबकि वह सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गई और लोकसभा में भी इस मामले को उठा रही है.