ठंडी गुलाब खीर कैसे बनाये | How to Make Cold Rose Rice Kheer Recipe
एक विशेष नजर
लोगों के लिए : 3 - 4
कितने समय : 30 - 40 मिनट
मील टाइप : वेज
बनाने की सामग्री
- 100 ग्राम बासमती चावल
- 1 लीटर फ़ुल क्रीम मिल्क
- 1 टिन मिल्कमेड
- 10 पिस्ता
- 10 किशमिश
- 100 ग्राम शक्कर
- 5 ग्राम गुलाब की पंखुड़ियां
- गुलाब जल की कुछ बूंदें
- सजाने के लिए कटे हुए कुछ बादाम
बनाने की विधि
- दूध को एक भरी गहरे तले के बर्तन में मध्यम आंच पर उबालें |
- दूध गर्म हो कर जब उबलने लगे तब उसमें मिल्कमेड और शक्कर मिला कर ठीक से हिलाएं और 5 मिनट तक आंच पर रहने दें |
- दूध में अब बासमती चावल डाल दें. चावल मुलायम हो जाने तक पकाएं |
- फिर ऊपर से इलायची पाउडर डालकर दूध को 10 - 15 मिनट और पकाएं |
- 10 - 15 मिनट के बाद खीर को आंच से उतारें, फिर इसे ठंडा होने के लिए रख दें |
- खीर को सर्व करने से पहले इसमें गुलाबजल, गुलाब की पंखुडियां और गुलकंद मिक्स करें |