सेना 1965 की भारत-पाक की जंग की 50वीं सालगिरह मना रही है । कश्मीर के मोर्चे पर पाकिस्तानी हमले की धार कमज़ोर करने के लिए भारत ने पंजाब की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जवाबी हमला किया, लेकिन असल उत्तर में टैंक युद्ध ने दुश्मन के हौसले पस्त कर दिए।
बांग्लादेश और भारत के बीच शनिवार को हैदराबाद हाउस में बाइलेटरल बातचीत हुई और साथ ही बांग्लादेश और भारत के बीच डिफेंस, सिक्युरिटी और सिविल न्यूक्लियर सेक्टर से जुड़े 22 समझौते भी हुए।
मोदी ने कहा, "बांग्लादेश के साथ दोस्ती का सुनहरा दौर शुरू हुआ है। उसके विकास के लिए भारत उसके साथ खड़ा है।" इस मौके पर मोदी ने बांग्लादेश में प्रोजेक्ट्स पर अमल के लिए करीब 29 हजार करोड़ रुपए (4.5 बिलियन डॉलर) के कर्ज का एलान भी किया।
- मोदी ने कहा, "आतंकवाद के खिलाफ दोनों देश मिलकर लड़ेंगे।
- तीस्ता जल विवाद दोनों देशों के लिए अहम है, उम्मीद है कि हम जल्द ही इसका हल निकाल लेंगे।"
- मुक्ति संग्राम में जान गंवाने वाले भारतीय सैनिकों को सम्मानित करने के बांग्लादेश के कदम ने हर भारतीय की आत्मा को छुआ है, 1971 की जंग के योद्धाओं का सम्मान भारत का सम्मान है।"
- मोदी ने कहा की हम अपने कमर्शियल रिलेशनशिप
लाहौर,
आपने सुना होगा कि ज्यादातर मामलों में धर्म परिवर्तन कराने वाले को आर्थिक मदद दी जाती है, लेकिन पाकिस्तान में एक वकील ने इससे भी आगे जाकर हत्या के आरोपियों को इस्लाम कबूल करने पर सजा से बचाने का आश्वासन दे डाला। हत्या के एक मामले में अभियोजन पक्ष के वकील ने कथित तौर पर 42 आरोपी ईसाइयों से कहा कि अगर वे ईसाई धर्म छोड़कर इस्लाम अपना लें, तो वह (वकील) उन्हें बरी कराने की गारंटी दे सकता है।
चीन धार्मिक कट्टरपंथ से जूझ रहे अपने पश्चिमी प्रांत शिनजांग में स्थिति सामान्य करने और इसपर अपना नियंत्रण मजबूत करने के लिए कई तरीके अपना रहा है। इनमें से कई तरीके तो बेहद विवादास्पद हैं। मसलन, शनिवार को चीन ने कुछ नए फरमान जारी करते हुए एक फैसला यह भी सुनाया कि अब शिनजांग में कोई भी 'असामान्य' दाढ़ी नहीं रखेगा। साथ ही, कुछ यूरोपीय देशों की तर्ज पर चीन ने भी अब सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के बुर्का पहनने पर पाबंदी लगी दी है। इससे पहले चीन ने यहां रमजान के दौरान लोगों के रोजा रखने पर भी प्रतिबंध लगा दिया था।