Friday, March 29Welcome to hindipatrika.in

अचारी छोलिया कैसे बनाये | How to Make Achari Cholia Recipe hindi me

How to MakeAchari Cholia Recipe


वैसे सर्दीयो में चने से कई तरह की खाने की चीजें बनती हैं  लोग कचौड़ी, पूरियां, दाल बनाते है एक खास पकवान जिसका नाम ‘ अचारी छोलिया ‘ है, आइये जानते है कैसे बनाये इसे | 

 एक नज़र डाले

रेसिपी :- इंडियन
कितने लोगों के लिए : 2 – 3
समय : सिर्फ 20 -30 मिनट
मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

– एक कप हरा चना
– एक कड़ाही और एक कूकर
– 2 चम्मच सरसों का तेल
– एक चौथाई छोटा चम्मच हींग
– एक बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
– एक बड़ा चम्मच साबुत धनिया
– हरी मिर्च 4-5
– एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर ( हरा मिर्च भी USE कर सकते है )
– एक इंच अदरक, कद्दूकस
– एक बड़ा चम्मच अनार दाना
– एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर
– एक चौथाई छोटा चम्मच अमचूर
– नींबू का अचार 2 बड़ा चम्मच
– छोलिया उबालने के लिए
– आधा किलास पानी
– आधा छोटा चम्मच सोडा
– एक छोटा चम्मच नमक अवाश्क्य अनुसार

बनाने की विधि

– सबसे पहले कूकर में हरे चना, आधा गिलास पानी, नमक और सोडा डालकर मीडियम आंच पर गर्म करे |
– कूकर में 4 – 5 सीटी आने तक पकाएं और आंच बंद कर दें |
– कूकर का प्रेशर खत्म हो के लिए छोड़ दे फिर हरे चने को छान लें |
– एक कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रखें |
– जब कड़ाही का तेल गर्म हो जाए तो इसमें, साबुत धनिया, हरी मिर्च, अनार दाने डालें. इसे 3 – 4 मिनट तक अच्छी तरह से भूनें |
– इसके बाद इसमें छोलिया ( हरे चना ), लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी, अदरक डालकर, और अमचूर अच्छी तरह मिलाएं |
– इसे 2 – 3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं |
– अब इसमें नींबू या आम का अचार डालकर अच्छी तरह मिला लें. (आप इसमें कोई भी दूसरा अचार Use कर सकते हैं ) |
– अचार डालने के बाद इसे3 – 4 मिनट और पकाकर आंच बंद कर दें |
– अब आप की चारी छोलिया बन कर तैयार है आप इसे एक सर्विंग बर्तन में निकल ले और पुदीना पत्ती से गार्निश कर खाएं-खिलाएं |

नोट:-

– हरे चना उबालने के बाद ये काले पड़ जाते हैं. इसलिए इसमें थोड़ा-सा सोडा डाल कर ही उबले |
– स्वाद चख लें और इसमे जरूरत के अनुसार नमक का इस्तेमाल करें |
– हरे चना ( छोलिया ) को अच्छी तरह से उबाल लें, नहीं तो सब्जी में इनका स्वाद कच्चा लग सकता है |

जाने कुछ और भी :-  निचे दिए हुए पकवान को भी आप देख सकते है |

मटर के पराठे कैसे बनाये | How to Make Matar (Peas ) Paratha Recipe मटर के पराठे कैसे बनाये ? 

दही का पराठा कैसे बनाये ?

 प्रोटीन से भरी मिक्स आटे की रोटी कैसे बनायें ?

सरसों का साग कैसे बनाये ?

ठंडी गुलाब खीर कैसे बनाये?

पालक बैंगन की सब्जी कैसे बनाये ?

 

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap