4 साल की उम्र में की गायकी शुरू-44वें बर्थ-डे पर जानें अब तक का सफर
44वां बर्थडे मना रहे सोनू निगम को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना आसान नहीं है।
पानीपत/फरीदाबाद। स्टेज शो से अपने कैरियर की शुरुआत कर पहले शादियों वगैरह में गाते थे। आज वही साेनू निगम हिन्दी सिनेमा के सुप्रसिद्ध पार्श्वगायक के रूप में श्रोताओं के दिलों पर राज कर रहे हैं। सोनू निगम आज अपना 44वां बर्थडे मना रहे हैं, लेकिन यह भी सच्चाई है कि उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना आसान नहीं है।
- सोनू निगम का जन्म हरियाणा के फरीदाबाद शहर में 30 जुलाई 1973 को हुआ। उनके पिता माता-पिता गायक थे। बचपन से ही सोनू निगम का रुझान संगीत की ओर था और वह भी अपने माता-पिता की तरह गायक बनना चाहते थे।
- इस दिशा में शुरुआत करते हुए उन्होंने अपने पिता के साथ महज तीन वर्ष की उम्र से स्टेज कार्यक्रमों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया। चार साल की उम्र में सोनू निगम ने गायकी का कैरियर तब शुरू कर दिया था, जब